सीयूएसबी के प्रयोगशाला कर्मी डॉ राजकुमार सरदार को सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 03 Sep 2025 4:57 PM
सीयूएसबी के प्रयोगशाला कर्मी डॉ राजकुमार सरदार को सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार
वरीय संवाददाता, बोधगया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विभाग के प्रयोगशाला कर्मी डॉ राजकुमार सरदार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार प्राप्त हुआ है. नेक्स्ट जेनरेशन केमिस्ट्री इनोवेशन ड्राइविंग द फ्यूचर विषयक पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ सरदार ने जैविक विधि से प्लास्टिक विघटन विषय पर प्रकाशित अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया. उम्दा प्रस्तुति के लिए डॉ सरदार का निर्णायक मंडल ने सराहना करते हुए सम्मान के तौर पर कांफ्रेंस में मोमेंटो, प्रशंसापत्र, विशिष्ट पहचान पत्र के अलावे 11 सौ रुपये का चेक दिया गया. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभाग के प्राध्यापकों ने डॉ. सरदार को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि शोध, नवाचार व शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में इस सम्मेलन में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से आये विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने सम्मेलन में पोस्टर व विभिन्न टेक्निकल सत्र में ओरल में करीब सौ से ऊपर शोध पत्र प्रस्तुत किया. ओरल प्रस्तुति में डॉ सरदार को उनके शोध के विषय के लिए पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










