गया जी : बेटियां देश का भविष्य हैं’, CUSB के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्राओं से बोले कुलपति
कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति | Prabhat Khabar Network
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में स्त्री ही केंद्र में है और शिक्षित बेटियां ही देश का उज्ज्वल भविष्य तय करती हैं.
सीयूएसबी (CUSB) के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल द्वारा छात्राओं के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह का स्वागत चीफ वॉर्डेन रेणु ने किया. कुलपति प्रो. सिंह ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए उपलब्ध अकादमिक एवं आवासीय सुविधा को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.
उन्होंने बेटियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि भारतीय समाज में स्त्री ही केंद्र में है, इसलिए जब हमारी लड़कियां पढ़-लिख कर यहां से निकलेगी तो अवश्य ही हमारा और इस देश का भविष्य उज्ज्वल होगा. ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास के नियमों एवं सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
छात्राओं को सकारात्मक सहभागिता और अनुशासन की सीख
पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्राओं को विश्वविद्यालय जीवन में सकारात्मक सहभागिता, अनुशासन एवं आपसी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई, ताकि छात्राएं परिसर में सुरक्षित माहौल के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें.
गणमान्य अधिकारियों और शिक्षकों की रही उपस्थिति
प्रॉक्टर इंचार्ज प्रो. मंगलेश मंगलम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता के प्रभारी के रूप में प्रो. मितांजलि साहू, एंटी रैगिंग अधिकारी डॉ. जावेद अहसन, हॉस्टल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रमिला वेणु ने कुलपति के साथ मंच साझा किया. कार्यक्रम में सहायक प्रॉक्टर प्रो. अबोध कुमार, डॉ. मोनी रॉय, डॉ. संदीप मौर्या, मैत्रेयी हॉस्टल की चीफ वॉर्डेन डॉ. तारा काशव, वॉर्डेन दिव्या श्री दत्ता, वीडीएस हॉस्टल के वॉर्डेन डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. जाधव प्रताप सिंह, डॉ. देवव्रत, उपकुलसचिव प्रतिश कुमार दास, सहायक कुलसचिव शशि रंजन व अन्य की उपस्थिति रही.

सफल संचालन और आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का संचालन लीजा आम्रपाली और अंजली ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में वॉर्डेन डॉ. प्रीति की अहम भूमिका रही. साथ ही, हॉस्टल कमेटी के प्रेसिडेंट एवं वॉइस प्रेसिडेंट के साथ सभी सदस्यों ने इसे सफल बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति हॉस्टल की वॉर्डेन डॉ. सुनैना सिंह ने आभार व्यक्त किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए