गया जी : मानपुर में पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

जहर खाने की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया के कमालपुर में पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा जहर खाने की घटना सामने आई है. इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का उपचार जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमालपुर में पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है. दोनों को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज जारी है.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के बाद दोनों ने खाया जहर

मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमालपुर में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने कथित रूप से जहर खा लिया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया.

इलाज के दौरान पति की हुई मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान कमालपुर निवासी जैनेंद्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार सिंह उर्फ छोटू की मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है.

आठ से दस माह पहले हुई थी शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का परिवार करीब 10 वर्ष पहले कमालपुर में आकर बस गया था. उसके पिता बीएसएफ में कार्यरत थे. वर्ष 2025 में पप्पू कुमार सिंह का विवाह पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के बौरही गांव में हुआ था. बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन