वाणिज्य कर विभाग ने अलग-अलग जगहों से 36 वाहन पकड़े, जांच शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 10:28 PM

विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की प्रमंडीलय टीम द्वारा 29 अप्रैल से सात मई तक विशेष अभियान के तहत सभी आठ जिलों में चलाये जा रहे चलंत निरीक्षण वाहन की टीमों द्वारा 36 वाहनों को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

गया. वाणिज्य कर विभाग की प्रमंडीलय टीम द्वारा 29 अप्रैल से सात मई तक विशेष अभियान के तहत सभी आठ जिलों में चलाये जा रहे चलंत निरीक्षण वाहन की टीमों द्वारा 36 वाहनों को पकड़ा गया है. जिसपर बिना कागजात सामान लदे हुए थे. मगध प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि सामान की जांच शुरू कर दी गयी है. इसमें से पांच वाहनों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया है. शेष गाड़ियों पर लदे सामान के कागजातों की जांच कर कीमत आंकी जा रही है. हर स्तर पर जांच शुरू कर दी गयी है. इसके बाद जुर्माना सहित अन्य विभागीय कार्रवाई की जायेगी. अलग-अलग गाड़ियों में सीमेंट,छड़, आइरन एंगल,फर्नीचर, कपड़ा, टाइल्स, मिस गुड्स सहित अन्य सामान लदे हुए हैं. वाणिज्य आयकर विभाग अलग-अलग जगह पर छापेमारी करते हुए मगध डिवीजन में अभियान चलाकर गाड़ियों को पकड़ा जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन