तीरंदाजी मैदान में बच्चों ने लगाये पौधे

Updated:
विज्ञापन
तीरंदाजी मैदान में बच्चों ने लगाये पौधे

मैदान के किनारे अशोक के पौधे लगाये

विज्ञापन

मैदान के किनारे अशोक के पौधे लगाये संवाददाता, गया जी. शहर के खेल परिसर स्थित तीरंदाजी मैदान में इंट्रेक्ट क्लब ऑफ मगध आर्चरी फाउंडेशन के बच्चों ने पौधारोपण किया. इस दौरान रोटरी गया सिटी के संरक्षक डाॅ रतन कुमार, सचिव राजकुमार दुबे व राजकुमार अग्रवाल बच्चों के हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे. बच्चों ने मैदान के किनारे अशोक वृक्ष के पौधे लगाये. मौके पर संस्था के सचिव राजकुमार दुबे ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी का ही इंट्रैक्ट क्लब एक अंग है. इसमें 12 से 18 साल से कम उम्र के बच्चे अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक रहते हैं. इसका उद्देश्य बचपन से ही बच्चों में सामाजिक सेवा व देश प्रेम का विकास करना है. डाॅ रतन कुमार ने कहा कि इस क्लब से बच्चों को यह फायदा है कि अगर वह आर्चरी में विदेश खेलने जाते हैं, तो वहां भी रोटरी क्लब इन्हें मदद करेगी. मौके पर राजकुमार अग्रवाल ने बिहार तीरंदाजी कोच जय प्रकाश व कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह को यथार्थ गीता पुस्तक भेंट की. मौके पर कोच जय प्रकाश ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि रोटरी गया सिटी आर्चरी को हर संभव मदद कर बढ़ावा देने में आगे है. मौके पर अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, अरुणी कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन