गया जी : छठ से पहले शेरघाटी के प्रमुख सूर्य नारायण घाट की बदलेगी तस्वीर, सफाई से लेकर सुरक्षा तक की तैयारी

विज्ञापन

बैठक में शामिल पूजा समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के शेरघाटी स्थित श्रीराम मंदिर सूर्य नारायण छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं. छठ पूजा समिति की बैठक में घाट की साफ-सफाई, विद्युत सजावट, सुरक्षा और भंडारे जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

Gaya News : कार्तिक छठ महापर्व को लेकर गया जी के शेरघाटी के प्रमुख श्रीराम मंदिर सूर्य नारायण छठ घाट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पूजा की व्यवस्था को लेकर श्रीराम मंदिर सूर्य नारायण छठ पूजा समिति के सदस्यों की रविवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दीनानाथ पांडेय ने की.

विज्ञापन

घाट की साफ-सफाई और व्यवस्था

बैठक में घाट की साफ-सफाई, रास्तों की सफाई, विद्युत सजावट, पूजा व्यवस्था और छठ पूजा के बाद होने वाले भंडारे समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई. समिति ने छठ पूजा से पहले घाट और प्रतिमा स्थल परिसर की विशेष साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया. साथ ही तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

पदाधिकारियों के निर्देश

अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी और सचिव दीनानाथ पांडेय ने बताया कि शहर का प्रमुख घाट होने के कारण प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं.

उपाध्यक्ष सुरेश पंडित और कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चाय स्टॉल, चेंजिंग रूम, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा. संध्या आरती और प्रसाद वितरण भी बड़े स्तर पर होगा.

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक में दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, नीतीश मिश्रा, विक्की कुमार, सूरज कुमार, अजय सिंह, पवन कुमार, ऋतिक कुमार, अंकुश कुमार, मुकेश मालाकार, राहुल कुमार, रोशन कुमार, कन्हैया सिंह, मुकेश गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

उत्सव को लेकर उत्साह

समिति के सभी सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया है, जिससे आने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन