Bihar News: केंद्रीय मंत्री ने गया से लद्दाख में ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र का किया उद्घाटन

Updated at : 14 Sep 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: केंद्रीय मंत्री ने गया से लद्दाख में ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र का किया उद्घाटन

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को गया समाहरणालय से लद्दाख में ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया. उन्होंने बताया कि लद्दाख में क्रिएट संस्था के द्वारा पसमीना, फल, फूल को उपयोगी बनाकर वर्ल्ड में फेमस पसमीना को और अधिक प्रचारित करने के लिए काम किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को गया समाहरणालय से लद्दाख में ग्रामीण उद्यम त्वरण केंद्र का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया. उन्होंने बताया कि लद्दाख में क्रिएट संस्था के द्वारा पसमीना, फल, फूल को उपयोगी बनाकर वर्ल्ड में फेमस पसमीना को और अधिक प्रचारित करने के लिए काम किया जा रहा है. इससे लेह लद्दाख में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर के साथ उनकी जीवनशैली में सुधार का बेहतर मौका मिलेगा.

कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में भी हो रहीं बड़ी घटनाएं

मांझी ने कहा कि मणिपुर के बारे में कुछ ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर बदनाम करने के लिए कांग्रेस के नेता बोल रहे हैं. हर राज्य में छिटपुट घटनाएं होते रहती हैं. सरकार तुरंत कार्रवाई करती है. कांग्रेस की सत्ता वाले राज्यों में बड़ी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उसको लेकर उनके नेता चिंता तक व्यक्त नहीं करते हैं.

Also Read: प्रशांत किशोर का दावा, सत्ता में आते ही 1 घंटे के भीतर खत्म होगी शराबबंदी

तेजस्वी कुछ बोलने से पहले अपने पिता के शासन काल को याद करें

राजद नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता ने भी 2005 के पहले 15 साल तक शासन किया. उसके बाद गठजोड़ की सरकार है. उनके पिता के अकेले वाले शासन काल में राष्ट्रपति को भी बाध्य कर देते थे. अब ऐसा किसी जगह नहीं होता है. उन्हें कुछ बोलने से पहले अपने पिता के शासन काल को याद कर लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मणिपुर में भी अनेक एहतियात के तौर पर कई कार्रवाई की गयी है. वह भी देश का अंग है. इसके लिए उद्धव ठाकरे को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन