बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने उनके योगदान को किया याद

Updated:
विज्ञापन
फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई. नेताओं ने उनके योगदान और देशभक्ति जगाने वाले नारों को याद किया.

विज्ञापन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धाओं बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई.

सर्वप्रथम बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.

कार्यक्रम में विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, प्रद्युम्न दुबे, मिथिलेश सिंह, अशोक राम, कृष्ण मोहन शर्मा, शिव कुमार चौरसिया सहित पार्टी से जुड़े कई अन्य लोग शामिल थे.

नारों ने आज भी युवाओं के दिलों में जगाई देशभक्ति

समारोह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह प्रकृति का अद्भुत संयोग है कि एक ही दिन बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था.

बाल गंगाधर तिलक का अमर नारा— "स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे" तथा महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नारा— "आजाद थे, आजाद रहेंगे" आज भी देश के नौजवानों के दिलों-दिमाग में देशप्रेम की अलख जगा देता है.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन