जम्मू-कश्मीर में शांति को बाधित करने की कोशिश : एबीवीपी

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 28 Apr 2025 7:41 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

गया न्यूज : पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता, गया.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गया कॉलेज इकाई की ओर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गयी. दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. परिषद के गया कॉलेज इकाई के अध्यक्ष राहुल सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. कहा, यह हमला जम्मू-कश्मीर में शांति व सामान्य स्थिति को बाधित करने का एक प्रयास है. एबीवीपी पीड़ित सैलानियों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग करता है. राहुल सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह हमला केवल हमारे सैलानियों पर ही नहीं, बल्कि समस्त भारतीय राष्ट्रीय चेतना पर किया गया हमला है. इस हमले में वीरगति को प्राप्त हुए नागरिकों को अभाविप परिवार श्रद्धा-सुमन अर्पित करता है. इस अवसर पर गया कॉलेज के खेल इंचार्ज अंजनी कुमार, अभाविप गया महानगर कार्यालय मंत्री आदित्य मिश्रा, उपाध्यक्ष मुस्कान सिन्हा, सचिन शर्मा, अंकुर पाठक, उज्ज्वल कुमार, सागर कुमार, प्रतिभा पांडेय, जूही गुप्ता, आकांक्षा रानी, रितिक कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, प्रशांत सिंह, आलोक कुमार, संजीत कुमार व अन्य रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन