औचक निरीक्षण के दौरान जांच करते एएसपी
Author Kanchan kr sinha
Updated:
विज्ञापन

पुलिस अफसरों को दिये निर्देश
विज्ञापन
पुलिस अफसरों को दिये निर्देश
बेलागंज.
अपर पुलिस अधीक्षक-एएसपी अनवर जावेद अंसारी सोमवार को चाकंद थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ओडी पदाधिकारी व गश्ती दल की सजगता और सतर्कता की जांच की. तत्पश्चात उन्होंने चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर को थानों में संधारित की जाने वाली सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने, वारंट, इश्तिहार, कुर्की एवं लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, फरार, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपराधियों और असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आसूचना संकलन करने और प्रभावी पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










