पूर्व मुखिया से लूटकांड के मामले में एएसपी ने की जांच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कुणाल कुमार से हथियार के बल पर रुपये लूटकांड में पुलिस की छानबीन तेज हो गयी है. खिजरसराय थाने की पुलिस ने लूट के बताये गये स्थल से लेकर उक्त मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है.
विज्ञापन
फोटो-गया-खिजरसराय-01- सीसीटीवी देखने जाती पुलिस
खिजरसराय.
लोदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कुणाल कुमार से हथियार के बल पर रुपये लूटकांड में पुलिस की छानबीन तेज हो गयी है. खिजरसराय थाने की पुलिस ने लूट के बताये गये स्थल से लेकर उक्त मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की है. जांच में पीड़ित के बताये अनुसार मोटरसाइकिल सवार जाता तो दिख रहा है. लेकिन, पुलिस उसके बाद बैंक की राशि निकासी से लेकर सवार के जाने तक हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है कि लूटकांड में शामिल लोग कौन हैं और इसके पीछे माजरा क्या है. बुधवार को इस मामले में एएसपी जावेद अनवर और डीएसपी प्रकाश कुमार ने भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित के बताये अनुसार तीन चार अपाचे वाहन सवारों की जांच भी की थी, लेकिन राशि बरामद नहीं हो पायी थी. फिलहाल घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










