गया जी : भाजपा कार्यालय में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
श्रद्धांजलि समारोह में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
भाजपा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. नेताओं ने उनके वैज्ञानिक योगदान और सरल जीवन को स्मरण किया. डॉ. कलाम को युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किया गया.
देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता और गोपाल प्रसाद यादव ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने अद्वितीय वैज्ञानिक योगदान, सरल जीवन, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई.
रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के कारण उन्हें पूरे विश्व में 'मिसाइल मैन' के नाम से सम्मान प्राप्त हुआ.
युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे डॉ. कलाम, दो मिनट का रखा गया मौन
डॉ. मिश्रा ने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायी शिक्षक, दूरदर्शी विचारक और जनप्रिय राष्ट्रपति भी थे.
उन्होंने सदैव युवाओं को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.
उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया.
श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई गणमान्य लोग
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में श्याम किशोर मिश्रा, संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, सुधीर कुमार, मिहिर कुमार मिश्रा, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता और कन्हैया कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे. सभी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए