विष्णुपद मंदिर में अन्नकूट पूजा आज, पांच मन लड्डू के पहाड़ पर विराजमान होंगे भगवान विष्णु के चरण

Updated:
विज्ञापन
विष्णुपद मंदिर में अन्नकूट पूजा आज, पांच मन लड्डू के पहाड़ पर विराजमान होंगे भगवान विष्णु के चरण

पांच मन लड्डू के पहाड़ पर विराजमान होंगे भगवान विष्णु के चरण

विज्ञापन

गया जी. श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति द्वारा विष्णुपद मंदिर में 22 अक्तूबर को अन्नकूट पूजा मनाया जायेगा. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने दी. उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण स्थित मंडप में पांच मन लड्ड़ू के पहाड़ भगवान श्री विष्णु चरण को विराजमान कर उनकी विशेष पूजन, श्रृंगार आरती सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. पूजन समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक किलो, तीन पाव, आधा किलो, दो सौ ग्राम के वजन के लड्डू से पहाड़ बनाया जायेगा. इसके बाद भगवान श्री विष्णु चरण को रखकर उनकी पूजा अर्चना व आरती की जायेगी. इधर, राधे राधे भवन में भी 22 अक्तूबर को अन्नकूट पूजा धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन