पुलिसिया दबाव में आरोपित पति ने कोर्ट में किया सरेंडर
Author Kanchan kr sinha
Updated:
विज्ञापन

पुलिसिया दबाव में आरोपित पति ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
निशा हत्याकांड
प्रतिनिधि, मानपुर.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर मुहल्ले की रहने वाली निशा की हत्या के मामले में आरोपित पति अभिषेक कुमार (पेशे से एमआर) ने पुलिसिया दबाव के कारण सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. निशा हत्याकांड की तहकीकात कर रहे अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि निशा की हत्या उसके परिवार वालों ने दहेज प्रताड़ना को लेकर की थी. इसमें पति, सास, ससुर समेत दो देवरों को भी नामजद आरोपित बनाया गया है. इस मामले में आरोपित सास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. ससुर विजय कुमार व देवर अब भी फरार चल रहे हैं. गौरतलब है कि जनकपुर मुहल्ले निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी निशा कुमारी की हत्या पिछले 16 जून को कर दी गयी थी. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत मायके के परिजनों को सौंप दिया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










