कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस तो 2013 से फरार आरोपित ने किया सरेंडर, गया जी में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 2013 से फरार चल रहे आरोपित सकल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के घर पहुंचते ही उसने आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन

गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरे पंचायत के बारा गांव से 2013 से फरार चल रहे आरोपित सकल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि पुलिस जब उसके घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्त का इश्तेहार चिपकाने पहुंची, तभी उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

न्यायालय में पेशी की कार्रवाई

घर पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले आरोपित सकल सिंह को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया.

Also Read : गया जंक्शन समेत 97 रेलवे स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, जीएम ने काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

2013 से फरार चल रहा था आरोपित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया आरोपित सकल सिंह वर्ष 2013 से ही विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था. लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाने के कारण न्यायालय से उसके खिलाफ कड़े आदेश जारी किए गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन