गया जंक्शन समेत 97 स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप, मिलेंगी आधुनिक यात्री सुविधाएं; जीएम ने काम तेज करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा करते हुए जीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की. गया जंक्शन सहित कुल 97 स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है.

विज्ञापन

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने सोमवार को मुख्यालय हाजीपुर में विभागाध्यक्षों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, जिसके तहत गया जंक्शन सहित पूर्व मध्य रेल के कुल 97 स्टेशनों का पुनर्विकास विभिन्न चरणों में चल रहा है.

विज्ञापन

विभिन्न मंडलों में चल रहे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य

समीक्षा के दौरान बताया गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्व मध्य रेल के कुल 97 स्टेशनों का पुनर्विकास विभिन्न चरणों में चल रहा है. इनमें दानापुर मंडल के 22, सोनपुर के 16, धनबाद के 17, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के 17 और समस्तीपुर मंडल के 25 स्टेशन शामिल हैं.

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं और स्थानीय सांस्कृतिक वास्तुकला

इस योजना के तहत स्टेशनों पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित करने, मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन, सुगम आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्टेशन परिसरों को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप देने पर पूरा जोर दिया जा रहा है.

इसके साथ ही, स्थानीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर स्टेशनों की वास्तुकला को विकसित किया जा रहा है.

यात्रियों को मिलने वाले लाभ और बेहतर रेल संपर्क

इन पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों को सुरक्षित, स्मार्ट और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही, स्थानीय व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर रेल संपर्क भी उपलब्ध होने की पूरी संभावना है, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन