प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने साधा लालू-नीतीश पर निशाना, क्या कहा पढ़ें...

गया : बिहार के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने महागंठबंधन में शामिल सत्ताधारी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक वक्त था, जब नीतीश कुमार अपनी सभाओं में यह कहते थे कि चाहे कुछ भी हो जाये लालू […]
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक साथ तो दिख रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे से परेशान भी हैं. उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश दोनों एक दूसरे से तबाह हैं और इन दोनों से पूरा बिहार तबाह है. उन्होंने राज्य सरकार के सात निश्चय योजना पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता के सात निश्चयों पर काम हो रहा है. भ्रष्टाचार, लूट, अपहरण, बलात्कार, हत्या जैसे निश्चयों पर सरकार काम कर रही है और जनता परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




