ePaper

40 साल के अधेड़ दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, 8 साल की बच्ची की स्थिति नाजुक

Updated at : 17 Dec 2016 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
40 साल के अधेड़ दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, 8 साल की बच्ची की स्थिति नाजुक

गया : जिले में एक आठ वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत भरी दरिंदगी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक चालीस साल के अधेड़ ने सबसे पहले अपने घर में सो रही आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा किया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी तरह अपने घर पहुंची बच्ची […]

विज्ञापन

गया : जिले में एक आठ वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत भरी दरिंदगी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक एक चालीस साल के अधेड़ ने सबसे पहले अपने घर में सो रही आठ साल की मासूम बच्ची को अगवा किया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी तरह अपने घर पहुंची बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. घटना के बारे में जानकर परिजनों के होश उड़ गये वहीं दूसरी ओर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.

स्थानीय लोगों की माने तो गया रामशिला मुहल्ले में रहने वाले एक चौधरी परिवार के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है. उसी मुहल्ले में रहने वाले अशोक कांदू ने चौधरी परिवार के घर में अकेली सो रही बच्ची को उठा लिया. उसके बाद उसे लेकर अपने यहां एक सुनसान कमरे में गया और उसका साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने कोतवाली थाने में इसका मामला दर्ज कराया. आरोपी चालीस साल का अधेड़ है और बच्ची नाबालिग है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन