ब्लास्ट कर तोड़ी जायेगी चट्टान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Sep 2016 8:08 AM
विज्ञापन

निरीक्षण. खनन विभाग के प्रधान सचिव ने पत्थर खिसकने का लिया जायजा शाहमीर तक्या स्थित दुर्गास्थान दक्षिण गली के ऊपर चट्टान खिसकने के मामले में खनन विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा व ब्लास्ट विशेषज्ञों ने जायजा लिया. विशेषज्ञों ने चेताया कि अगर जल्द उपाय नहीं किया गया, तो चट्टान लुढ़क सकती है. जितेंद्र मिश्र […]
विज्ञापन
निरीक्षण. खनन विभाग के प्रधान सचिव ने पत्थर खिसकने का लिया जायजा
शाहमीर तक्या स्थित दुर्गास्थान दक्षिण गली के ऊपर चट्टान खिसकने के मामले में खनन विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा व ब्लास्ट विशेषज्ञों ने जायजा लिया. विशेषज्ञों ने चेताया कि अगर जल्द उपाय नहीं किया गया, तो चट्टान लुढ़क सकती है.
जितेंद्र मिश्र
गया : हमीर तक्या स्थित दुर्गास्थान दक्षिण गली में विगत सोमवार को पहाड़ से पत्थर खिसकने के मामले में निरीक्षण करने पहुंचे खनन विभाग के प्रधान सचिव अमृतलाल मीणा ने स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली. इसमें स्थानीय अधिकारियों व ब्लास्ट विशेषज्ञों ने प्रधान सचिव को बताया कि 32 एमएम की छड़ से आरसीसी ढलाई करनी होगी. ढलाई ऊपर व नीचे करायी जायेगी. उसके बाद चट्टान को धीरे-धीरे विस्फोट कर तोड़ा जायेगा.
विशेषज्ञों ने बताया कि चट्टान रोकने का जल्द इंतजाम नहीं किया गया, तो नीचे तक जान-माल की क्षति हो सकती है. खनन विभाग के अधिकारियों ने प्रधान सचिव को बताया कि चट्टान लगभग दो हजार टन की है. आसपास के और चट्टानों को तोड़ कर वहां से हटाना होगा, उसके बाद ही यह मुहल्ला सुरक्षित रह सकता है.
विशेषज्ञों ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम कर लेने के बाद किसी तरह की क्षति नहीं होने की उम्मीद है. इस तरह के कई ब्लास्ट हैदराबाद हाइटेक सिटी बनाने के समय किया जा चुका है. प्रधान सचिव ने खनन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि इसमें काम जल्द शुरू कर दिया जाये, ताकि लोग यहां राहत महसूस कर सकें. खनन विभाग के आला अधिकारी इसके लिए इलाहाबाद के इंजीनियर से संपर्क साधने में भी जुटे हैं. रांची की हीरालाल ब्लास्टिंग एजेंसी को जिम्मेवारी सौंपी जायेगी. यहां से पहले लोगों को हटाने का काम किया जाये. िफलहाल यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
बंगाली कॉलोनी के लोग दहशत में
दुर्गास्थान के बाद बंगाली कॉलोनी के सामने पहाड़ी से पत्थर खिसकने की सूचना के बाद यहां के लोग दहशत में हैं. पत्थर नीम के पेड़ में आकर अटक गया है. लोगों का कहना है कि बारिश अगर अधिक हुई, तो पत्थर पेड़ को तोड़ते हुए नीचे की ओर आ जायेगा. यहां कई घरों को तबाह कर देगा.
घटना के पीछे अतिक्रमण बड़ा कारण
चट्टान खिसकने का मुख्य कारण है पहाड़ खुदाई कर मकान बनाना. पिछले पांच साल में दुर्गास्थान से पुलिस लाइन तक पहाड़ पर अवैध कब्जा कर लोगों ने घर बना लिये हैं. नगर निगम इन जगहों से होल्डिंग टैक्स भी वसूलता है. यहां बिजली, पानी व सरकारी आवास योजना का लाभ भी इन लोगों को दिया जा रहा है. यहां के लोग भी इस बात का ध्यान नहीं रखते कि कौन सा जगह सुरक्षित है. अतिक्रमण कर जहां-जहां मकान बनाये गये हैं, सभी जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










