ट्रैक पर पानी जमा होने से लेट हो रहीं ट्रेनें, यात्रियों का बढ़ा दबाव

Updated at :09 Sep 2016 8:08 AM
विज्ञापन
ट्रैक पर पानी जमा होने से लेट हो रहीं ट्रेनें, यात्रियों का बढ़ा दबाव

पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग पर दिख रहा असर गया : गत सोमवार की शाम से लगातार हो रही बारिश से कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई है. इनमें सवारी ट्रेनों पर ज्यादा असर रहा. विभिन्न रूटों पर पानी पानी जमा होने की वजह से जहां-तहां ट्रेने फंसी रहीं और उनमें लोग भी अटके रहे. इधर, […]

विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग पर दिख रहा असर
गया : गत सोमवार की शाम से लगातार हो रही बारिश से कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई है. इनमें सवारी ट्रेनों पर ज्यादा असर रहा.
विभिन्न रूटों पर पानी पानी जमा होने की वजह से जहां-तहां ट्रेने फंसी रहीं और उनमें लोग भी अटके रहे. इधर, ट्रेनों के कैंसल व लेट होने की वजह से दूसरी अन्य ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ हो रही है. जंकशन पर यात्रियों को जब कोई ट्रेन मिल रही है, यात्री उससे निकल जाना चाह रहे हैं.
कई यात्री तो पैसेंजर ट्रेन के टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेनों से भी यात्रा कर ले रहे हैं. इसमें उनकी भी मजबूरी है, क्योंकि समय के हिसाब से तो वे स्टेशन पहुंच रहे हैं, पर वहां जाने पर पता चल रहा है कि पैसेंजर ट्रेन रद्द है या काफी लेट है. ऐसे में किसी एक्सप्रेस ट्रेन के आने पर वे निकल जा रहे हैं.
तीन ट्रेनों को किया गया कैंसल : रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है. इसमें गया-पटना पैसेंजर, गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन व गया-मुगलसराय पैसेंजर हैं.
अधिकारियों ने बताया कि गया-पटना रूट में ट्रैक पर पानी जमा हुआ है. इस कारण सुबह की पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सुबह पांच बजे की गया-पटना पैसेंजर, सात बजे की गया-किऊल पैसेंजर व गया-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. पंप के सहारे ट्रैक से पानी हटाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन