बाइपास से हटाया गया अतिक्रमण

Updated at :09 Sep 2016 8:07 AM
विज्ञापन
बाइपास से हटाया गया अतिक्रमण

गया. नगर निगम के कर्मचारियों ने मनसरवा नाले के पानी के बहाव के लिए बने पुल पर अतिक्रमण कर बनाये गये दुकानों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को तुड़वाया. गौरतलब है कि मनसरवा नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर लोगों ने मकान व दुकानों का निर्माण करा लिया है. इसमें जनप्रतिनिधि से लेकर […]

विज्ञापन
गया. नगर निगम के कर्मचारियों ने मनसरवा नाले के पानी के बहाव के लिए बने पुल पर अतिक्रमण कर बनाये गये दुकानों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को तुड़वाया. गौरतलब है कि मनसरवा नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर लोगों ने मकान व दुकानों का निर्माण करा लिया है. इसमें जनप्रतिनिधि से लेकर आम लोग भी शामिल हैं. इस बार पंतनगर, अशोक विहार, मधुसूदन व मयूर विहार कॉलोनी में तीन हजार से अधिक लोगों के जलजमाव में फंसने के बाद सभी को याद मनसरवा नाले की आयी. प्रशासनिक अधिकारी हर हाल में इन इलाकों से पानी निकालने के उपाय तलाशने में लगे हैं.
अधिकारियों का कहना है कि लोगों ने नाले की जमीन का अतिक्रमण कर मकान व दुकान बना लिया है. कुछ जगहों पर, तो पुल पर ही दुकानें बना ली गयी है. इस कारण ही पानी की निकासी नहीं हो रही है. जब तक इन जगहों को खाली नहीं कराया जायेगा, स्थायी समाधान नहीं निकल पायेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि मनसरवा नाला नहीं 70 फुट चौड़ा पइन था. तत्काल में यह तीन फुट की नाली भी नहीं रह गयी है. लोगों का कहना है कि प्रशासन के कमजोरी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन