ट्रक से 76 कार्टन शराब बरामद

ट्रक से 76 कार्टन शराब बरामद
डोभी़ स्थानीय पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर थाना के ठीक सामने वाहन जांच लगायी. इसी क्रम में बाराचट्टी की तरफ जीटी रोड से एक उजला रंग का ट्रक आ रहा था. ट्रक चालक पुलिस को देखकर भागने लगा. उसे पुलिस बल ने पीछा कर पकडा. ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. साथ ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान पटना जिला के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पिपरपांती निवासी राजीव कुमार व संतोष कुमार के रूप में हुई है. जब्त ट्रक से 76 कार्टन में 914.18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इस संबंध में डोभी थाना मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










