हरियाणा नंबर की कार से 680 लीटर स्पिरिट जब्त

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा नंबर की कार से 680 लीटर स्पिरिट जब्त

आमस थाना पुलिस ने सांवकला टोल प्लाजा के पास हरियाणा नंबर की कार से 680 लीटर स्पिरिट बरामद किया है. बुधवार को इस संबंध में एएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.

विज्ञापन

शेरघाटी. आमस थाना पुलिस ने सांवकला टोल प्लाजा के पास हरियाणा नंबर की कार से 680 लीटर स्पिरिट बरामद किया है. बुधवार को इस संबंध में एएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शेरघाटी की ओर से एक चार पहिया वाहन के माध्यम से औरंगाबाद की ओर अवैध रूप से स्पिरिट की बड़ी खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच शुरू की. जांच के दौरान एक कार पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगी, जिसे पुलिस बल ने घेरकर पकड़ लिया. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 17 गैलन में भरी कुल 680 लीटर स्पिरिट जब्त की गयी. पुलिस ने वाहन सहित स्प्रिट को जब्त कर लिया है. मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह कार किसकी है और स्पिरिट की यह खेप कहां से लाकर कहां ले जायी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन