विद्यार्थियों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड : पूर्व मंत्री
शेरघाटी: उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार विद्यार्थियों को चार लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड देने जा रही है. इसके अलावा सरकार लड़कियों के शिक्षा के दृढ़ संकल्पित है. ये बातें शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डाॅ विनोद प्रसाद यादव ने कहीं. इससे पहले विधायक व शेरघाटी एसडीओ ज्योति ने संयुक्त रूप […]
शेरघाटी: उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार विद्यार्थियों को चार लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड देने जा रही है. इसके अलावा सरकार लड़कियों के शिक्षा के दृढ़ संकल्पित है. ये बातें शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डाॅ विनोद प्रसाद यादव ने कहीं. इससे पहले विधायक व शेरघाटी एसडीओ ज्योति ने संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, शेरघाटी में अायोजित वार्षिकोत्सव का दीप जला कर उद्घाटन किया.
समारोह में विधायक ने कहा कि लड़कियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए नीतीश सरकार ने छात्रवृत्ति, पोशाक व साइकिल सहित कई उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध करा रही है. मुख्यमंत्री की पहल पर बिहार में सवा आठ लाख लड़कियां साइकिल से स्कूल जाती हैं. वहीं, साढ़े आठ लाख लड़के स्कूल जा रहे हैं. मात्र 25 हजार लड़कियां ही कम हो रही है. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि जब लड़कियां पढ़ेंगी, तब ही समाज आगे बढ़ेगा. आज लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी आगे बढ़ रही हैं.
छात्राओं का नृत्य देख वाह-वाह कर उठे दर्शक
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं का रंगारंग कार्यक्रम देखकर दर्शक वाह-वाह कर उठे. मनीषा, अभिलाषा, नीतू शर्मा व सुप्रिया आदि छात्राओं का नृत्य देख कर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया. वहीं, अन्य छात्राओं की गीत-संगीत व नाटक देख कर दर्शक भाव-विभोर हो गये. इसके पूर्व प्राचार्य रामाश्रय शर्मा ने अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण मिश्रा, डाॅ मुरलीधर अग्रवाल, डाॅ यदुनंदन प्रसाद सिंह, सत्य नारायण सिंह, मंजू अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, शिक्षक प्रमोद कुमार, सुषमा कुमारी, मीना पाठक, राघवेंद्र कुमार, रामस्वरूप स्वर्णकार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










