ए फॉर एपल नहीं जाननेवाले शक्षिक नौकरी छोड़ें : शक्षिामंत्री
ए फॉर एपल नहीं जाननेवाले शिक्षक नौकरी छोड़ें : शिक्षामंत्रीमानपुर के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय पहुंचे अशोक चौधरी कहा, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में नकल करानेवाले 16 परीक्षा केंद्र होंगे ब्लैकलिस्टेड फोटो मानपुर 04 : शिक्षामंत्री का स्वागत करते शिक्षक. साथ हैं मंत्री अवधेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार व अन्य. प्रतिनिधि, मानपुरबिहार में […]
ए फॉर एपल नहीं जाननेवाले शिक्षक नौकरी छोड़ें : शिक्षामंत्रीमानपुर के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय पहुंचे अशोक चौधरी कहा, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में नकल करानेवाले 16 परीक्षा केंद्र होंगे ब्लैकलिस्टेड फोटो मानपुर 04 : शिक्षामंत्री का स्वागत करते शिक्षक. साथ हैं मंत्री अवधेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार व अन्य. प्रतिनिधि, मानपुरबिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का पहला लक्ष्य है. इसीलिए, जिसे यह नहीं पता कि ए से एपल होता है, उसे नौकरी छोड़ देनी होगी. इनके अलावा फर्जी व गलत ढंग से बहाल शिक्षकों को हटाया जायेगा. उक्त बातें शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहीं. वह शुक्रवार को मानपुर के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित स्वर्ण जयंती सह वार्षिक समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गलत शिक्षकों की जांच चल रही है. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में नकल करानेवाले 16 परीक्षा केंद्रों (विद्यालयों) को चिह्नित कर ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा. साथ ही, इन केंद्रों पर तैनात केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को भीचिह्नित किया जा रहा है. पहचान होते ही, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्कूल के पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने स्कूल की जांच करें, अगर कोई शिकायत हो, तो शिकायत दर्ज करें. शिक्षामंत्री ने ननौक विद्यालय की नौ एकड़ जमीन का मापी करा कर चहारदीवारी व छात्रावास बनाने का आश्वासन दिया. इसके बाद ननौक उच्च विद्यालय से अब तक सफल छात्र (बैंक, रेलवे, पुलिस प्रशासन, नेता, समाजसेवी) को मेडल देकर सम्मानित किया.ग्रामीण स्तर पर होगा चहुंमुखी विकासग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अब भी 75 हजार परिवार के पास अपना मकान नहीं है. इंदिरा आवास योजना के तहत सभी को मकान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. श्री कुमार ने कहा कि एक अप्रैल से शराबबंदी की जायेगी. इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा. जीविका से जुड़ीं महिलाओं को असामाजिकता के खिलाफ आवाज उठानी होगी. स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित पशु व मत्स्यपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि तालाब व डेयरी के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है. समारोह में डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, एमएलसी मनोरमा देवी, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, जदयू के प्रभारी जिलाध्यक्ष योगेंद्र रावत, कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया लालदेव महतो, वर्तमान मुखिया वीपेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे. मध्य वद्यिालयों में हेडमास्टरों के 1440 पद, नियुक्त सर्फि चारनियोजित शक्षिकों व प्रभारियों के सहारे चल रहा कामग्रामीण विकास मंत्री को शक्षिक संघ के नेताओं ने सौंपा ज्ञापनप्रोन्नति देकर हेडमास्टर के पदों पर नियुक्ति की मांगफोटो-संवाददाता, गयाजिले के मध्य वद्यिालयों में 1440 प्रधानाध्यापकों (हेडमास्टर) के पद हैं, लेकिन चार ही प्रधानाध्यापक तैनात हैं. बाकी स्कूलों में नियोजित शक्षिकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों से ही काम चलाया जा रहा है. जिला प्राथमिक शक्षिक संघ के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि नौकरी में 12 व 24 वर्ष पूरा करने के बाद मैट्रिक प्रशक्षिति शक्षिक को ग्रेड पे 4600 व 4800 करने का प्रावधान है. जिले के राजकीयकृत प्रारंभिक वद्यिालयों के मैट्रिक प्रशक्षिति (ग्रेड थ्री) में सेवारत शक्षिकों की प्रोन्नति स्नातक प्रशक्षिति पद पर करने की मांग को लेकर शक्षिकों ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को ज्ञापन दिया. शक्षिकों ने कहा है कि जिला प्रारंभिक शक्षिक प्रोन्नति समिति द्वारा प्रोन्नति के संदर्भ में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. प्रतिवर्ष 31 दिसंबर को प्रोन्नति समिति की बैठक कर शक्षिकों को प्रोन्नति देने का प्रावधान है, पर समिति ने कोई नर्णिय नहीं लिया है. मैट्रिक प्रशक्षिति शक्षिकों के आठ वर्ष सेवाकाल के बाद वरीयता के अनुसार प्रोन्नति देने का प्रावधान है. ज्ञापन सौंपनेवालों में पंकज कुमार, मनोज कुमार, मो नसीमउद्दीन, कुमार रविकांत, वेदप्रकाश, पवन कुमार व चंद्रभूषण कुमार सन्हिा शामिल रहे. इधर, जिला प्राथमिक शक्षिक संघ ने भी श्रवण कुमार को ज्ञापन देकर शक्षिकों की प्रोन्नति की मांग की. संघ के जिला उपप्रधान सचिव रमेश कुमार ने पत्र में कहा है कि प्रोन्नति न होने के कारण कई जिले के कई मध्य वद्यिालयों में प्रधानाध्यापक के पद रक्ति हैं. नियोजित शक्षिकों के वेतन विसंगति का मामला सरकार द्वारा उलझाकर रखा गया है. अर्हता रखने के बावजूद शक्षिकों की स्नातक प्रशक्षिति वेतनमान में प्रोन्नति नहीं दी जा रही है.इसके साथ ही, शक्षिकों ने मांग की कि प्रारंभिक वद्यिालय में शक्षिा व्यवस्था में सुधार के लिए शक्षिकों को अन्य गैर-शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाये. शक्षिक संघ से आये प्रतिनिधियों की बातें सुन मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि शक्षिामंत्री अशोक चौधरी से उनकी मुलाकात मानपुर के ननौक स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में होगी. समस्या उनके पास रखी जायेगी. जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










