सही वेट व रेट पर राशन दें डीलर : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

सही वेट व रेट पर राशन दें डीलर : एसडीओराशव उठाव व वितरण में डीलरों की समस्याओं से अवगत हुए डीलरप्रतिनिधि, शेरघाटीबुधवार को शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्राइसेम भवन में शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ बैठक की. इस दौरान एसडीओ अनाज के उठाव व वितरण में डीलरों […]

विज्ञापन

सही वेट व रेट पर राशन दें डीलर : एसडीओराशव उठाव व वितरण में डीलरों की समस्याओं से अवगत हुए डीलरप्रतिनिधि, शेरघाटीबुधवार को शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्राइसेम भवन में शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी डीलरों के साथ बैठक की. इस दौरान एसडीओ अनाज के उठाव व वितरण में डीलरों को होनेवाली समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने सभी डीलरों से समय पर अनाज का उठाव कर लाभुकों के बीच वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही, हिदायत दी कि लाभुकों को सही वेट व सही रेट पर राशन व केरोसिन उपलब्ध करायें. अपने कार्य में लापरवाही बरतनेवाले डीलरों पर कार्रवाई की जायेगी. वैसे लाभुकों जिनके पास राशन कूपन नहीं है, वे इसे संबंधित अधिकारी से प्राप्त करें. बैठक में एमओ अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.अवैध ईंट भट्ठों पर करें कार्रवाई — बॉक्स शेरघाटी. ठंड को देखते हुए शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार ने बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी सीओ के साथ अनुमंडल कार्यालय में बैठक की. इस दौरान एसडीओ ने सभी सीओ को 50-50 कंबल दिये और कहा कि जरूरमंद लोगों को ही कंबल मुहैया करायें, ताकि किसी भी लाचार व गरीब व्यक्ति को ठंड के कारण परेशानी न हो. इसके अलावा वासगीत पर्चाधारियों व रैन बसेरा में रहनेवाले लोगों को चिह्नित कर उनके हित में जरूरी कार्रवाई करें. एसडीओ ने क्षेत्र में अवैध रूप से क्षेत्र में चल रहे ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करने व श्रम से जुड़े मामलाें का निपटारा करने का निर्देश सीओ काे दिया. इस मौके पर शेरघाटी सीओ अखिलेश चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन