सेवाभाव से करें मरीजों का इलाज

Updated:
विज्ञापन

सेवाभाव से करें मरीजों का इलाजसंगठन की मजबूती पर चर्चा के लिए ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की बैठकफोटो –: बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकप्रतिनिधि, बांकेबाजारबांकेधाम विवाह मंडप परिसर में बुधवार को ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ राजेंद्र प्रसाद ने किया. बैठक में संगठन को […]

विज्ञापन

सेवाभाव से करें मरीजों का इलाजसंगठन की मजबूती पर चर्चा के लिए ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की बैठकफोटो –: बैठक में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकप्रतिनिधि, बांकेबाजारबांकेधाम विवाह मंडप परिसर में बुधवार को ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति की बैठक की गयी. अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ राजेंद्र प्रसाद ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने व सेवाभाव से मरीजों का इलाज करने पर बल दिया गया. जिला सचिव सह इमामगंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डाॅ कृष्णनंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार संघ की मांग पर ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने की घोषणा सराहनीय है. उम्मीद है कि सरकार जल्द ही प्रशिक्षण दिलवायेगी.जिला संयोजक श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि संघ ने हमेशा ग्रामीण चिकित्सकों का साथ दिया है. संघ के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक 80 प्रतिशत मरीजों का इलाज करते हैं. गांव में जब कोई बीमार पड़ता है, तो सबसे पहले ग्रामीण चिकित्सक ही प्राथमिक उपचार करते हैं. बैठक में संघ से जुड़े कोइरी बिगहा निवासी डाॅ रंजीत कुमार को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गयी. बंद घर पर चोरों का धावा, लाखों उड़ाये इमामगंज. गेवालगंज गांव में बीती रात चोरों ने कैश समेत हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी जयप्रसाद तमोली ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. श्री तमोली ने बताया कि घर में ताला बंद कर बेटी की शादी तय करने के लिए बाहर गये थे. चोरों ने छप्पर फाड़ कर शादी के लिए रखे एक लाख 70 हजार कैश व करीब 50 हजार के जेवर उड़ा लिये. थानाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित का आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन