पंचायतों में विकास योजनाओं की जांच

Updated:
विज्ञापन

पंचायतों में विकास योजनाओं की जांचफोटो-डीएम के साथ गये वरीय पदाधिकारियों ने की वर्ष 2014-15 की योजनाओं की जांच प्रतिनिधि, आमसडीएम कुमार रवि ने जहां आमस प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया, वहीं अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र की नौ पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया. वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार पांडेय ने […]

विज्ञापन

पंचायतों में विकास योजनाओं की जांचफोटो-डीएम के साथ गये वरीय पदाधिकारियों ने की वर्ष 2014-15 की योजनाओं की जांच प्रतिनिधि, आमसडीएम कुमार रवि ने जहां आमस प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया, वहीं अन्य पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र की नौ पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया. वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार पांडेय ने रामपुर पंचायत, वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन प्रभाकर ने आमस, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया सिंह ने बड़की चिल्मी, वरीय उप समाहर्ता इश्तिश्याक अजमल ने झरी, वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार ने सावंकलां, वरीय उप समाहर्ता राकेश कुमार ने करमडीह, वरीय उप समाहर्ता रंजन कुमार चौधरी कलवन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, शेरघाटी संजय कुमार ने अकौना व अन्य पदाधिकारियों ने एक अन्य पंचायत का निरीक्षण किया. सभी पदाधिकारियों ने इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, मध्याह्न भोजन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली की दुकानों, 13वें वित्त व चतुर्थ राज्य वित्त के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 की योजनाओं की जांच की. बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जैसे ही यह सूचना मिली कि गया से आये वरीय अधिकारी आमस प्रखंड की सभी पंचायतों की जांच कर रहे हैं, तो संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों में बेचैनी दिखी. आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, डीलर, पंचायत सचिव व अन्य अधिकारी व कर्मचारी परेशान नजर आये. डीएम ने बताया कि जांच के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों व जन वितरण प्रणाली की दुकानों में या तो गड़बड़ी मिली या वे बंद मिले. इनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन