बढ़ी ठंड, पारा पहुंचा आठ डिग्री सेल्सियस पर

Updated:
विज्ञापन

– 22 डिग्री सेल्सियस मंगलवार को अधिकतम तापमान रहा गया : गया के तापमान में मंगलवार काे गिरावट आ गयी. सर्द हवा के कारण सर्दी अधिक महसूस की गयी. हालांकि दिनभर धूप खिली थी, पर तापमान में गिरावट की वजह से लाेग फुल स्वेटर व जैकेट में नजर आये. मंगलवार काे न्यूनतम तापमान में साेमवार […]

विज्ञापन
– 22 डिग्री सेल्सियस मंगलवार को अधिकतम तापमान रहा
गया : गया के तापमान में मंगलवार काे गिरावट आ गयी. सर्द हवा के कारण सर्दी अधिक महसूस की गयी. हालांकि दिनभर धूप खिली थी, पर तापमान में गिरावट की वजह से लाेग फुल स्वेटर व जैकेट में नजर आये. मंगलवार काे न्यूनतम तापमान में साेमवार की तुलना में तीन डिग्री की गिरावट आ गयी.
माैसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार काे न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि साेमवार काे गया का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. मंगलवार काे सुबह की आर्द्रता 75 प्रतिशत व शाम की 48 प्रतिशत रही.
वहीं साेमवार काे सुबह की आर्द्रता 98 प्रतिशत व शाम की 49 प्रतिशत रिकार्ड रही.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डायरेक्टर आशीष कुमार सेन ने बताया कि तापमान में गिरावट उतर दिशा की अाेर से हवा का रूख हाेने की वजह से हुआ. नमी कम हाेने के कारण कम दवाब क्षेत्र में सर्दी बढ़ गयी है.
रात के तापमान में आैर गिरावट की संभावना है. उन्हाेंने बताया कि मंगलवार काे सामान्य से एक डिग्री कम तापमान हाे जाने से कनकनी बढ़ गयी. पांच दिनाें तक तापमान में सामान्य से दाे-तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना है. सर्द हवा बहेगी. धूप में भी नरमी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन