संजीव कुमार बने गुरुआ के नये थानाध्यक्ष
संजीव कुमार बने गुरुआ के नये थानाध्यक्षपुलिसकर्मियों के साथ बैठक, थाना क्षेत्र की स्थिति का लिया जायजाफोटो-गुरुआ. गुरुआ का नया थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बनाया गया है. श्री कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. योगदान के बाद उन्होंने थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की, थाना क्षेत्र की पूरी जानकारी जुटायी. इसके अलावा थाने […]
संजीव कुमार बने गुरुआ के नये थानाध्यक्षपुलिसकर्मियों के साथ बैठक, थाना क्षेत्र की स्थिति का लिया जायजाफोटो-गुरुआ. गुरुआ का नया थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बनाया गया है. श्री कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. योगदान के बाद उन्होंने थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की, थाना क्षेत्र की पूरी जानकारी जुटायी. इसके अलावा थाने में पदस्थापित पुलिस बल, चौकीदार, दफादार व एसपीओ आदि के बारे मे भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि क्राइम कंटोल पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने भवन का भी जायजा लिया और नये भवन की साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा.इस दौरान पूर्व थानाध्यक्ष प्रसिद्ध कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद, किशोर झा, शत्रुघ्न पासवान व अन्य उपस्थित थे. पुराने थानाध्यक्ष प्रसिद्ध कुमार सिंह जिले के लिए रवाना हो गये.भरौंधा में तीन लोगों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकीगुरुआ. भरौंधा गांव निवासी पूनम कुमारी ने गुरुआ थाने में तीन पड़ोसियों के खिलाफ गुरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार, पूनम कुमारी ने तीनों लोगों के खिलाफ घर में घुस कर आभूषण चोरी का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.जांच मे बंद मिला उसेवा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रगुरुआ. बीडीओ बलवंत कुमार पांडे ने सोमवार को प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र उसेवा का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने केद्र को बंद पाया और इलाज के लोग डॉक्टर का इंतजार करते मिले. लोगों ने बताया कि उन्हें इलाज कराने में काफी परेशानी होती है. बीडीओ ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जायेगी.उसेवा में जनवितरण प्रणाली के डीलर से स्पष्टीकरण गुरुआ. ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने उसेवा में जनवितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया. इससे दुकान की जांच नहीं हो सकी. बीडीओ ने दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा है.महिला के अपहरण-छेड़खानी से रोष, कार्रवाई की मांग गुरारू. प्राचीन नकटी पुल सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार को रालोसपा के दलित प्रकोष्ठ की एक बैठक रखी गयी. इस दौरान हरलाखी विधायक बसंत कुशवाहा को श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में कोंच थाना क्षेत्र के बिकन विगहा गांव में महिला का अपहरण, छेड़छाड़ व विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट व आगजनी की घटना पर रोष व्यक्त किया गया. इस पूरे घटनाक्रम में कोंच थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष नथूनी पासवान की भूमिका की निंदा की गयी. सदस्यों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. अन्यथा, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी. बैठक में रालोसपा के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कौलेश्वर पासवान, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कामता पासवान, प्रखंड अध्यक्ष चौधरी मांझी व अन्य मौजूद थे.अब टिकारी में लगेगा विकलांगता शिविर गुरारू. तीन दिसंबर को प्रखंड परिसर में आयाेजित होनेवाले विकलांगता शिविर का स्थान अपरिहार्य कारणों से बदल दिया गया है. अब यह शिविर टिकारी अनुमंडल मुख्यालय में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा. बीडीओ संतोष कुमार सुमन ने बताया कि इसमें सभी प्रकार के विकलागों को विकलांगता प्रमाणपत्र दिया जायेगा. समाजिक सुरक्षा के तहत विकलांगों को ट्राइसाइकिल के साथ विकलांगता पेंशन से संबधित प्रमाणपत्र दिये जायेंगे. बीडीओ ने प्रखंड के विकलांग लाभुकों से अपील की है कि वे गुरुवार की सुबह टिकारी पहुंचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










