सेल्स टैक्स विभाग ने बिना कागजात सामान लदे 28 वाहनों को किया जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 6:25 PM
मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग द्वारा 15 मई की रात से 16 मई की सुबह तक कर चोरी के खिलाफ चलाये गये विशेष धर-पकड़ अभियान में बिना कागजात सामान लदे 28 वाहनों को जब्त किया गया है.
गया. मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग द्वारा 15 मई की रात से 16 मई की सुबह तक कर चोरी के खिलाफ चलाये गये विशेष धर-पकड़ अभियान में बिना कागजात सामान लदे 28 वाहनों को जब्त किया गया है. मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि पकड़े गये वाहनों पर लदे सामान के बिल व अन्य कागजातों का सत्यापन किया जा रहा है. कागजात में कमी हुई तो सामान के मूल्यांकन के आधार पर इनके मालिकों से विधि सम्मत जुर्माना वसूल किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सबसे अधिक गया जिले से 20 वाहन पकड़े गये हैं. इसके अलावा औरंगाबाद से दो, सासाराम से चार व कैमूर जिला क्षेत्र से दो सहित कुल 28 वाहनों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि प्रमंडल क्षेत्र में गया सर्किल एक, गया सर्किल दो, औरंगाबाद, सासाराम, कैमूर, जहानाबाद व नवादा जिले शामिल हैं. राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि जब्त किये गये वाहनों पर मार्बल, लोहा, सीमेंट, पारचून गुड्स, किराना गुड्स, प्लांटेन मशीनरी, ड्राई फ्रूट्स सहित कई अन्य तरह के समान लदे हैं. पकड़ने के दौरान मौजूद वाहन चालकों व इससे जुड़े अन्य लोगों द्वारा जो कागजात दिखाये गये, उसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










