33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

‘पाठ्यक्रमों में शामिल हो सावित्रीबाई फुले की जीवनी’

फोटो अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद में मनी सावित्री बाई फुले की जयंती संवाददाता, गया सावित्री बाई फुले, नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेत्री व देश की पहली शिक्षिका भी थीं. उन्होंने 19वीं सदी में छुआ-छूत, बाल विवाह व सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरोध आवाज बुलंद की. साथ ही, विधवा विवाह के […]

फोटो अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद में मनी सावित्री बाई फुले की जयंती संवाददाता, गया सावित्री बाई फुले, नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेत्री व देश की पहली शिक्षिका भी थीं. उन्होंने 19वीं सदी में छुआ-छूत, बाल विवाह व सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरोध आवाज बुलंद की. साथ ही, विधवा विवाह के पक्ष में भी वकालत की. उन्होंने स्त्री व शूद्र शिक्षा शुरू कर नये युग की नींव रखी. सत्य शोधक समाज की स्थापना की. लेकिन, अफसोस है कि आज उनके बारे में देश के बहुत कम लोग ही जानते हैं. जरूरत है उनकी जीवनी को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने की. उक्त बातें रविवार को अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने आंबेडकर पार्क में आयोजित सावित्री बाई फुले जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं.अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की गया जिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह को परिषद के प्रदेश सचिव केदार वर्मा, जिला महासचिव सत्येंद्र पांडे, श्वेता यादव, रामसेवक प्रसाद, रंजन पासवान, नरेश प्रसाद, रविशंकर शर्मा, सबीहुल बाकी प्रिंस, विनोद कुमार विद्रोही, शिवशंकर प्रसाद, सुनील विश्वकर्मा, रवींद्र प्रसाद वर्मा, उमेश यादव, प्रफुल्ल चंद्र पाल व कमलेश चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें