खरना के दिन एक लाख लीटर दूध बिका

Published at :28 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
खरना के दिन एक लाख लीटर दूध बिका

फ्लैग- गया समेत अन्य जिलों में मांग के अनुसार हुई दूध की आपूर्ति गया जिले में 50, जहानाबाद में 13, नवादा में सात, औरंगाबाद में 21 व अरवल में 11 हजार लीटर बिका सुधा ब्रांड का दूध संवाददाता, गया मगध डेहरी ने मंगलवार को खरना (लोहंडा) के दिन 1.02 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की. […]

विज्ञापन

फ्लैग- गया समेत अन्य जिलों में मांग के अनुसार हुई दूध की आपूर्ति गया जिले में 50, जहानाबाद में 13, नवादा में सात, औरंगाबाद में 21 व अरवल में 11 हजार लीटर बिका सुधा ब्रांड का दूध संवाददाता, गया मगध डेहरी ने मंगलवार को खरना (लोहंडा) के दिन 1.02 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की. खरना के दिन गया जिले में 50 हजार, जहानाबाद में 13 हजार, नवादा में सात हजार, औरंगाबाद में 21 हजार व अरवल में 11 हजार लीटर दूध की बिक्री हुई. यह जानकारी मगध डेयरी के उपप्रबंधक राम प्रवेश प्रसाद ने दी. श्री प्रसाद ने बताया कि खरना के दिन मांग के अनुसार जिलों में दूध की आपूर्ति की गयी. सोमवार की शाम तक पांच जिलों से करीब एक लाख लीटर का डिमांड आया था. अधिक मांग को देखते हुए सुधा दूध के एक-एक लीटर के पैकेट बनाये गये थे. अकेले गया जिले में खरना के दिन 50 हजार लीटर दूध की बिक्री हुई. वैसे, आम दिनों में गया में 19 से 20 हजार लीटर दूध की खपत होती है. उन्होंने बताया कि खरना पर मांग पूरी करने के लिए दो पहले ही बरौनी, डेहरी व आरा से भी दूध मंगवाया गया था. दूध को पाश्चुराइज्ड कर रखा गया था. उन्होंने बताया कि छठ पर्व को लेकर गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद व नवादा में करीब 20 हजार लीटर घी की सप्लाइ की गयी है. गया में करीब पांच हजार लीटर घी की खपत होने की उम्मीद है. सुधा दूध की कीमतएक लीटर टोंड मिल्क 33 रुपयेघी एक लीटर350 रुपये घी हॉफ लीटर175 रुपये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन