बोधगया की टीम ने चिलिम की टीम को दो गोल से हराया

Published at :27 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
बोधगया की टीम ने चिलिम की टीम को दो गोल से हराया

बाराचट्टी.मोहनपुर के सिंदुआर खेल मैदान पर बोधगया की टीम ने चिलिम औरंगाबाद की टीम को एक के मुकाबले दो गोल से हरा कर सद्भावना कप पर कब्जा जमाया. नब्बे मिनट के खेले गये फाइनल मुकाबले में बोधगया की टीम ने कई अच्छे हमले किये. चिलिम की टीम को बैक फुट पर रखा. विजेता टीम को […]

विज्ञापन

बाराचट्टी.मोहनपुर के सिंदुआर खेल मैदान पर बोधगया की टीम ने चिलिम औरंगाबाद की टीम को एक के मुकाबले दो गोल से हरा कर सद्भावना कप पर कब्जा जमाया. नब्बे मिनट के खेले गये फाइनल मुकाबले में बोधगया की टीम ने कई अच्छे हमले किये. चिलिम की टीम को बैक फुट पर रखा. विजेता टीम को ट्रॉफी जिला परिषद के अध्यक्ष सुधा देवी ने दी. जबकि मोहनपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने 500 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि विजेता टीम को दी. जिप अध्यक्ष ने सिंदुआर के ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछड़े इलाके में खेल के आयोजन करने के लिए वे धन्यवाद के पात्र है. इस मौके पर मुखिया नंद किशोर प्रसाद, भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंकज गुप्ता, यमुना ठाकुर, सुभाष पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.समायोजन की मांगबाराचट्टी.अनौपचारिक शिक्षा संघ से जुड़े लोगों ने विधायक ज्योति देवी से सेवा शिक्षक में समायोजन करने की मांग कि है. संघ के चंद्रमान गुप्ता, प्रमोद यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि विधायक से इस दिशा में यथोचित कदम उठाने की मांग की गयी है. हालांकि विधायक ज्योति देवी ने भदेया में आयोजित सीएम कर सभा में संघ की मांग को प्रमुख्ता से उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन