सीएम ने लिया नेत्र चिकित्सा शिविर का जायजा

Published at :27 Oct 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने लिया नेत्र चिकित्सा शिविर का जायजा

फोटो- बोधगया 12(समन्वय आश्रम स्थित नेत्र शिविर का जायजा लेते मुख्यमंत्री साथ में हैं शिविर के संचालक महेश भाई भंसाली व अन्य) संवाददाता, बोधगया मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को बोधगया के समन्वय आश्रम में संचालित 32 वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का जायजा लिया. सीएम ने शिविर परिसर में नेत्र मरीजों की जांच […]

विज्ञापन

फोटो- बोधगया 12(समन्वय आश्रम स्थित नेत्र शिविर का जायजा लेते मुख्यमंत्री साथ में हैं शिविर के संचालक महेश भाई भंसाली व अन्य) संवाददाता, बोधगया मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को बोधगया के समन्वय आश्रम में संचालित 32 वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का जायजा लिया. सीएम ने शिविर परिसर में नेत्र मरीजों की जांच करने से लेकर ऑपरेशन करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर के संचालक महेश भाई भंसाली व मुख्य चिकित्सक डॉ केके असनानी से शिविर के आयोजन में किसी तरह की परेशानी के बारे में पूछा. सीएम ने इसे सराहनीय कार्य बताते हुए सरकारी सुविधा उपलब्ध होने के बारे में भी पूछा. शिविर के संचालक महेश भाई असनानी ने सीएम को बताया कि 1984 से अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा आंखों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है. उन्हें बताया गया कि 21 नवंबर तक आयोजित शिविर में 22 हजार ऑखों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है. डा किशोर असनानी ने बताया कि उनके नेतृत्व में 25 डाक्टरों का दल यहां आया है. इस मौके पर विधायक ज्योति मांझी, विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, जितेंद्र स्वामी के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे. (कलेंद्र)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन