ट्रेनों से यात्रा करना कष्टकर

फोटो–स्टेशन के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी- जंकशन पर तलाशी अभियान तेजसंवाददाता,गयादीपावली, भैया दूज व छठ पर्व को लेकर पिछले 10 दिनों से विभिन्न दिशाओं से आने-जानेवाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. खासकर छठ व्रत को लेकर और भी. अभी हाल यह है कि पैसेंजर की तो बात ही मत पूछिए. […]
फोटो–स्टेशन के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी- जंकशन पर तलाशी अभियान तेजसंवाददाता,गयादीपावली, भैया दूज व छठ पर्व को लेकर पिछले 10 दिनों से विभिन्न दिशाओं से आने-जानेवाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. खासकर छठ व्रत को लेकर और भी. अभी हाल यह है कि पैसेंजर की तो बात ही मत पूछिए. एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों की हालत बदतर है. ट्रेनों की बोगियों में रेलमपेल की स्थिति है. बोगियों के गेट से नहीं बल्कि खिड़कियों से सामान व यात्री ठूंसे जा रहे हैं. पैसेंजर ट्रेनों में तो दो बोगियों के ज्वाइंट पर वैक्यूम के पास लोग चढ़कर यात्रा करने को विवश हैं. ऐसी स्थिति में चोर, उचक्के, पाकेटमार व शरारती तत्वों की हरकतें बढ़ जाती हैं. स्थिति के मद्देनजर रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को सतर्क किया गया है. उन्हें ऐसे तत्वों पर निगरानी रखने व शंका होने पर उससे तुरंत पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल ट्रेनों, प्लेटफामार्ें, प्रतीक्षालय, टिकट घर, जंकशन के बाहरी परिसर में पुलिस की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है. जंकशन के बाहर व प्रतीक्षालय में भी इन दिनों ट्रेन की प्रतीक्षा करनेवाले पैसेंजरों की काफी भीड़ है. आरक्षण भी नहीं मिल रहा. इस कारण यात्रा करना और भी कष्टकर हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










