चीन से लौटे डॉ फरासत हुसैन

Published at :27 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
चीन से लौटे डॉ फरासत हुसैन

गया. बीजिंग में हुए 13वें एशियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के कांफ्रेंस में भाग लेकर डॉ फरासत हुसैन सोमवार को गया लौट आये. डॉ हुसैन ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि चीन ने सभी क्षेत्रों में, खासकर खेल में, बहुत अच्छी तरक्की की है. उनके स्पोर्ट्स वैज्ञानिक व ओलिंपिक पदक विजेताओं के […]

विज्ञापन

गया. बीजिंग में हुए 13वें एशियन फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के कांफ्रेंस में भाग लेकर डॉ फरासत हुसैन सोमवार को गया लौट आये. डॉ हुसैन ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि चीन ने सभी क्षेत्रों में, खासकर खेल में, बहुत अच्छी तरक्की की है. उनके स्पोर्ट्स वैज्ञानिक व ओलिंपिक पदक विजेताओं के साथ रह कर उनकी कामयाबी की बारीकियों को समझने की कोशिश की. वहां खिलाडि़यों की चयन प्रक्रिया पांच साल की उम्र में ही शुरू हो जाती है. भारत में जिस उम्र में खिलाडि़यों का चयन होता है, उस उम्र में चीन के खिलाड़ी कई मेडल जीत चुके होते हैं. उन्होंने बताया कांफ्रेंस का उद्घाटन चीन के खेल मंत्री जी लियो पेंग ने किया. इसमें भारत, ईरान, अफगानिस्तान, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, इंडोनेशिया व श्रीलंका आदि देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन