परैया में डकैती की आड़ में बच्चे का अपहरण

प्रतिनिधि, गुरारू परैया थाने के गनौरी टिल्हा गांव के रहनेवाले राम स्वरूप महतो के घर में घुस कर हथियारों से लैस डकैतों ने रविवार की रात लूटपाट की. हथियार के बल पर डकैतों ने गृहस्वामी सहित सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और घर में रखे हजारों रुपये समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी […]
प्रतिनिधि, गुरारू परैया थाने के गनौरी टिल्हा गांव के रहनेवाले राम स्वरूप महतो के घर में घुस कर हथियारों से लैस डकैतों ने रविवार की रात लूटपाट की. हथियार के बल पर डकैतों ने गृहस्वामी सहित सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और घर में रखे हजारों रुपये समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व कीमती कपड़े लूट लिये. करीब 12 की संख्या में रहे डकैतों ने आधा घंटे तक उत्पात मचाया. भागने के दौरान डकैतों ने राम स्वरूप महतो के साला के सात वर्षीय बेटे को अगवा कर लिया. इस घटना की पुष्टि परैया थानाध्यक्ष लाल मणि दूबे ने की है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










