नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

गया. आजाद वेलफेयर सेंटर द्वारा रविवार को शहर के इकबाल नगर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन संस्था के सचिव डॉ केके कमर ने किया. शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ हारुण रशिद ने 300 लोगों की नेत्र जांच की. इसमें 25 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन दो नवंबर […]
गया. आजाद वेलफेयर सेंटर द्वारा रविवार को शहर के इकबाल नगर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन संस्था के सचिव डॉ केके कमर ने किया. शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ हारुण रशिद ने 300 लोगों की नेत्र जांच की. इसमें 25 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन दो नवंबर को गेवाल बिगहा के निकट मुन्नर मसजिद के पास किया जायेगा. इस अवसर पर शिविर में शिरिन हेल्थ केयर प्राथमिक लिमिटेड व सनवेज कंपनी द्वारा मुफ्त में दवा का वितरण किया गया. इस मौके पर वसंत कुमार, संदीप पटील सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










