अली खान की बेटे की शादी में शामिल हुए बिग बी

Published at :24 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अली खान की बेटे की शादी में शामिल हुए बिग बी

फोटो-मुख्य संवाददाता, गयाफिल्म ‘खुदा गवाह’ में बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ हबीबुल्लाह के रोल के साथ चर्चा में आये शेरघाटी अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड के चोन्हा गांव के रहनेवाले फिल्मी एक्टर ‘अली खान’ ने अपने बेटे फैयाज अली खान की शादी 17 अक्तूबर को मुंबई में की. उनके बेटे फैयाज इन दिनों फिल्मी दुनिया […]

विज्ञापन

फोटो-मुख्य संवाददाता, गयाफिल्म ‘खुदा गवाह’ में बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ हबीबुल्लाह के रोल के साथ चर्चा में आये शेरघाटी अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड के चोन्हा गांव के रहनेवाले फिल्मी एक्टर ‘अली खान’ ने अपने बेटे फैयाज अली खान की शादी 17 अक्तूबर को मुंबई में की. उनके बेटे फैयाज इन दिनों फिल्मी दुनिया में निर्देशन के क्षेत्र में अपना करियर संवार रहे हैं. फैयाज की शादी में आशीर्वाद देने बिग बी अमिताभ बच्चन व रजा मुराद जैसे फिल्मी हस्ती भी पहुंचे. गौरतलब है कि अली खान चोन्हा में रहकर पढ़ाई-लिखाई कर आगे की पढ़ाई कर 33 साल पहले मुंबई शिफ्ट कर गये और वहां वालीबुड में अपनी किस्मत की आजमाइश करते हुए कई चर्चित फिल्मों में काम किया. उनके बेटे फैयाज भी इसी सेक्टर में अपना लाइफ बनाने की जुगत में हैं. मुंबई में रहते हुए अली खान अपनी मिट्टी से जुड़े हैं और यहां उनका अक्सर आना-जाना लगा रहता है. फैयाज की शादी पर सिने अभिनेता इमरान अली, धामा वर्मा आदि ने भी बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन