लक्ष्मीपूजा के सामान की खूब हो रही बिक्री, मिठाई दुकानों पर भीड़

फोटो-01संवाददाता, गयागया शहर में दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजार में चहल-पहल है. एक तरफ लोग सामान को खरीदने में लगे हैं. खास कर लोग मिठाई, फूल माला, दीया, फल, चाइनिज लाइट, धरौंदा, रंग-पेंट सहित अन्य चीजों को खरीदने में व्यस्त देखे जा रहे हैं. बता दें कि केपी रोड , चौक सर्राफा रोड, […]
फोटो-01संवाददाता, गयागया शहर में दीपावली पर्व को लेकर शहर के बाजार में चहल-पहल है. एक तरफ लोग सामान को खरीदने में लगे हैं. खास कर लोग मिठाई, फूल माला, दीया, फल, चाइनिज लाइट, धरौंदा, रंग-पेंट सहित अन्य चीजों को खरीदने में व्यस्त देखे जा रहे हैं. बता दें कि केपी रोड , चौक सर्राफा रोड, बजाजा रोड, केदारनाथ मार्केट, बरतन टोली, माड़नपुर, बाइपास सहित अन्य जगहों में भीड़ देखी जा रही है. इस पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. लोग अपने परिवारों के साथ मार्केटिंग शुरू कर दिये हैं. खूब बिक रहे हैं चांदी के सिक्के चौक सर्राफा रोड स्थित ज्वेलरी व्यवसायी मुकेश कुमार सहित अन्य व्यवसायियों ने बताया कि चांदी की मूर्ति से ज्यादा चांदी के सिक्के बिक रहे हैं. उन्होंने बताया कि चांदी के सिक्के के लिए लोगों की ज्वेलरी दुकानों में देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि चांदी की मूर्ति कम बिक रही है. एक-दो मूर्तियां अब तक बिके है.बरतन के दुकानों में उमड़ भीड़ बरतन व्यवसायी अरुण कुमार, प्रदीप प्रसाद सहित अन्य व्यवसायियों ने बताया कि दीपावली व छठ व्रत को लेकर पीतल की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति सहित पीतल के सूप, बाल्टी, थाली, परात भी ज्यादा बिक रहे हैं. उन्होंने मूर्तियां के साथ-साथ गिलास, चम्मच, थाली सहित अन्य सामग्री भी बिक रही है. एक नजर रेट पर चांदी के सिक्के- 900 रुपये पीसचांदी की मूर्ति- 1300 से 6000 हजार तक पीतल की सूप-500 से लेकर 650 रुपये तक मिट्टी की मूर्ति- 10 से लेकर 500 रुपये तक घरौंदा- 250 से लेकर 1000 रुपये तकभूंजा(पांच अनाज का मिक्स)-80 रुपये किलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










