महाबोधि मंदिर में पूजा शुरू

Published at :22 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर में पूजा शुरू

विश्व शांति के लिए आयोजित होने वाली सालाना पूजा समारोहों की पहली पूजा हिमाचल के श्रद्धालुओं ने कीबोधगया . बोधगया में आयोजित होने वाले बौद्धों के सालाना पूजा समारोहों की पहली पूजा बुधवार को महाबोधि मंदिर परिसर में की गयी. हिमाचल प्रदेश के एक धार्मिक संस्थान द्वारा आयोजित डोंग्सर प्रेयर सेरेमनी आगामी तीन नवंबर तक […]

विज्ञापन

विश्व शांति के लिए आयोजित होने वाली सालाना पूजा समारोहों की पहली पूजा हिमाचल के श्रद्धालुओं ने कीबोधगया . बोधगया में आयोजित होने वाले बौद्धों के सालाना पूजा समारोहों की पहली पूजा बुधवार को महाबोधि मंदिर परिसर में की गयी. हिमाचल प्रदेश के एक धार्मिक संस्थान द्वारा आयोजित डोंग्सर प्रेयर सेरेमनी आगामी तीन नवंबर तक चलेगा. इस पूजा समारोह में हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ ही विभिन्न संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले लामा (विद्यार्थी) भी शामिल हुए. पूजा के आयोजन से बोधगया में चहल-पहल बढ़ गयी है व पर्यटन सीजन का इंतजार का रहे व्यवसायियों में भी तेजी दिखने लगी है. पूजा के दौरान बौद्ध लामाओं द्वारा किये जा रहे मंत्रोच्चार से महाबोधि मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है. मंदिर परिसर को सजाया गया है व बोधि वृक्ष के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन