विदेशी सैलानियों पर भी दीपावली का खुमार

Published at :22 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी सैलानियों पर भी दीपावली का खुमार

बोधगया भ्रमण पर आये पर्यटक बाजार की रौनक का उठा रहे आनंद संवाददाता, बोधगया दीपावली को लेकर बाजार क्षेत्र में छायी रौनक व बढ़ी चहल-पहल का लुत्फ उठाने में विदेशी सैलानी भी पीछे नहीं हैं. बोधगया भ्रमण पर आये विभिन्न देशों के सैलानी दीपावली को लेकर विभिन्न स्थानों पर रखी जा रही मां लक्ष्मी व […]

विज्ञापन

बोधगया भ्रमण पर आये पर्यटक बाजार की रौनक का उठा रहे आनंद संवाददाता, बोधगया दीपावली को लेकर बाजार क्षेत्र में छायी रौनक व बढ़ी चहल-पहल का लुत्फ उठाने में विदेशी सैलानी भी पीछे नहीं हैं. बोधगया भ्रमण पर आये विभिन्न देशों के सैलानी दीपावली को लेकर विभिन्न स्थानों पर रखी जा रही मां लक्ष्मी व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का निहार रहे हैं व उनकी फोटोग्राफी भी कर रहे हैं. स्थानीय गाइडों के सहयोग से विदेशी सैलानी दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए सैलानियों के कई ग्रुपों द्वारा पटाखों की खरीदारी भी की गयी है. सैलानियों द्वारा दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर बोधगया में रह कर भारतीय पर्व-त्योहारों के बारे में अध्ययन भी किया जाता है. इस दौरान उनके द्वारा फोटोग्राफी किये जाते हैं व अपने-अपने देशों के लोगों के साथ ही इंटरनेट पर भी अपलोड किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन