सही ढंग से करें काम : डीसीएलआर

डीसीएलआर ने किया नगर प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षणमनरेगा समेत कई योजनाओं की फाइलें भी देखींसंवाददाता, गया नगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में डीसीएलआर कृत्यानंद रंजन ने प्रखंडस्तरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की. इसमें डीसीएलआर ने मनरेगा की योजनाओं की जानकारी ली और फाइलों का निरीक्षण भी किया. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को […]
डीसीएलआर ने किया नगर प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षणमनरेगा समेत कई योजनाओं की फाइलें भी देखींसंवाददाता, गया नगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में डीसीएलआर कृत्यानंद रंजन ने प्रखंडस्तरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की. इसमें डीसीएलआर ने मनरेगा की योजनाओं की जानकारी ली और फाइलों का निरीक्षण भी किया. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सही ढंग से काम करने का निर्देश दिया. साथ ही, प्रोग्राम पदाधिकारी सरिता कुमारी को अधूरे कार्यों का जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इंदिरा आवास का भी लिया जायजाडीसीएलआर ने इंदिरा आवास योजना का भी निरीक्षण किया और लाभुकों को जल्द से मकान पूरा करने की अपील की. उन्होंने विकास मित्र व पंचायत सेवकों को निर्देश दिये कि इंदिरा आवास की प्रथम किस्त की राशि जिन लाभुकों को मिल गयी है. उनलोगों से जल्द से जल्द मकान पूरा करायें, नहीं तो दोषी पाये जानेवाले लाभुकों को विभागीय कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मौजूद कई लाभुकों को डांट-फटकार भी लगायी. घुठिया पंचायत भी गये डीसीएलआरनगर प्रखंड की घुठिया पंचायत में मनरेगा के तहत लगाये गये पौधे व पीसीसी कार्यों का भी डीसीएलआर ने निरीक्षण किया और उसे जल्द पूरा करने को कहा. डीसीएलआर ने बताया कि मनरेगा से जितने पौधे लगाने थे, उससे आठ प्रतिशत कम पौधारोपण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










