बीडीओ ने समाप्त कराया अनशन

Published at :21 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने समाप्त कराया अनशन

प्रतिनिधि,खिजरसरायखिजरसराय प्रखंड कार्यालय पर आमरण -अनशन के दूसरे दिन अनशन पर बैठे श्रीराम शर्मा के सहयोगियों ने तालाबंदी कर दी.पंचायत सेवक सह पैक्स चुनाव के एआरओ श्रीकांत शर्मा को चुनाव कार्य से हटाने की मांग कर रहे थे. मंगलवार की शाम बीडीओ ने उन्हें आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया. स्थायी विशेष पर्यवेक्षक की मांग भी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,खिजरसरायखिजरसराय प्रखंड कार्यालय पर आमरण -अनशन के दूसरे दिन अनशन पर बैठे श्रीराम शर्मा के सहयोगियों ने तालाबंदी कर दी.पंचायत सेवक सह पैक्स चुनाव के एआरओ श्रीकांत शर्मा को चुनाव कार्य से हटाने की मांग कर रहे थे. मंगलवार की शाम बीडीओ ने उन्हें आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया. स्थायी विशेष पर्यवेक्षक की मांग भी की गयी है. इचौली पंचायत के सात सदस्यों ने पैक्स सदस्य पद पर नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था. लेकिन उनके नामांकन के लिए 18 अक्तूबर का समय दिया गया था लेकिन नामांकन नहीं हो पाया. इस पैसे को लौटाने की मांग भी की जा रही थी. 70 वर्षीय बुर्जूग श्रीराम शर्मा की हालात अनशन के दूसरे दिन खराब हो गयी थी. अनशनकारी का हालत खराब होने पर मेडिकल चेकअप कराया गया. पैक्स चुनाव के एआरओ श्रीकांत शर्मा पर एसडीओ नीमचक बथानी ने दूसरे मामले में विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा जिलाधिकारी से की है. अनशकारी द्वारा पर्व के मौसम में किये गये. अनशन को भाकपा नेता सीताराम यादव ने भी समर्थन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन