रंगोली बना कर बच्चों ने मनायी दीपावली

Published at :21 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
रंगोली बना कर बच्चों ने मनायी दीपावली

फोटो मानपुर 01 . कैप्सन – लखीबाग मुहल्ला स्थित ग्रीन लैंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाते छात्र-छात्रा.प्रतिनिधि, मानपुरलखीबाग मुहल्ला स्थित ग्रीन लैंड इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में दीपावली के मौके पर मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के वर्ग एक से छह तक के बच्चों को ग्रुप ए व […]

विज्ञापन

फोटो मानपुर 01 . कैप्सन – लखीबाग मुहल्ला स्थित ग्रीन लैंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाते छात्र-छात्रा.प्रतिनिधि, मानपुरलखीबाग मुहल्ला स्थित ग्रीन लैंड इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में दीपावली के मौके पर मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के वर्ग एक से छह तक के बच्चों को ग्रुप ए व बी में बंट कर रंगोली बनायी. इसमें बच्चों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया. निर्णायक के रूप में संन्यास आश्रम हाइस्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य मदन प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. इसमें ग्रुप-ए के छात्रों ने प्रथम व ग्रुप बी के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य की तरफ से सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर स्कूल निदेशक राम कुमार सिंह, प्राचार्य वीरेंद्र कुमार पांडेय, दीपेन प्रधान व रंजन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन