बेसिक ग्रेड शिक्षक अभ्यर्थियों का नियोजन आज

Published at :18 Oct 2014 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
बेसिक ग्रेड शिक्षक अभ्यर्थियों का नियोजन आज

गया: जिला स्तर पर बेसिक ग्रेड शिक्षक अभ्यर्थियों का शहर के सात स्कूलों में शनिवार को कैंप लगा कर नियोजन किया जायेगा. नियोजन कैंप सुबह 10.30 बजे से अपराह्न् 4.30 बजे तक लगाया जायेगा. कैंप के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शहर […]

विज्ञापन
गया: जिला स्तर पर बेसिक ग्रेड शिक्षक अभ्यर्थियों का शहर के सात स्कूलों में शनिवार को कैंप लगा कर नियोजन किया जायेगा. नियोजन कैंप सुबह 10.30 बजे से अपराह्न् 4.30 बजे तक लगाया जायेगा.

कैंप के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शहर के प्लस टू जिला स्कूल, नव स्थापित जिला स्कूल, कन्या उच्च विद्यालय रमना, हादी हाशमी स्कूल, महावीर मध्य विद्यालय, महावीर उच्च विद्यालय व हरिदास सेमिनरी में कैंप लगा कर बेसिक ग्रेड (कक्षा एक से पांच तक) के अभ्यर्थियों का नियोजन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि प्लस टू जिला स्कूल में बांकेबाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया व डोभी, नव स्थापित जिला स्कूल में आमस व अतरी, कन्या उच्च विद्यालय में डुमरिया, फतेहपुर, गुरारू व गुरुआ, हादी हाशमी स्कूल में इमामगंज, खिजरसराय व कोंच, महावीर मध्य विद्यालय में मानपुर, मोहनपुर व मोहड़ा, महावीर उच्च विद्यालय में परैया, शेरघाटी व टनकुप्पा व हरिदास सेमिनार में टिकारी, नगर प्रखंड, नीमचक बथानी व वजीरगंज नियोजन इकाई के शिक्षक अभ्यर्थियों का नियोजन किया जायेगा.

चार शिक्षक नियोजित : गुरुआ गया शहर में शुक्रवार को आयोजित प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन कैंप में गुरुआ प्रखंड नियोजन इकाई की तरफ से चार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि सामाजिक विज्ञान में तीन, जबकि संस्कृत से एक शिक्षक का नियोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन