साइकिल चोर पकड़ाया, जेल

Published at :08 Oct 2014 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
साइकिल चोर पकड़ाया, जेल

गया : चंदौती थाने की पुलिस ने मंगलवार को कटारी हिल रोड से मोहम्मद पैथी को साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया. युवक से चोरी की साइकिल बरामद की गयी. चंदौती थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले कटारी हिल रोड स्थित अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के परिसर से एक साइकिल की चोरी […]

विज्ञापन
गया : चंदौती थाने की पुलिस ने मंगलवार को कटारी हिल रोड से मोहम्मद पैथी को साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया. युवक से चोरी की साइकिल बरामद की गयी. चंदौती थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले कटारी हिल रोड स्थित अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के परिसर से एक साइकिल की चोरी हो गयी थी. साइकिल मालिक अरविंद कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की गयी और मंगलवार को योजना के तहत आरोपित को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन