इंडिया पावर ने खोले पांच नये काउंटर

Published at :19 Sep 2014 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
इंडिया पावर ने खोले पांच नये काउंटर

गया: इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्द निबटाने के उद्देश्य से कंपनी ने यूनिट वन (गांधी मैदान) कार्यालय में पांच नये काउंटर खोले हैं. गुरुवार को कस्टमर केयर सेंटर का उद्घाटन गया नगर निगम की मेयर सोनी कुमारी ने फीता काट कर किया. इस दौरान मेयर ने कहा कि […]

विज्ञापन

गया: इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्द निबटाने के उद्देश्य से कंपनी ने यूनिट वन (गांधी मैदान) कार्यालय में पांच नये काउंटर खोले हैं.

गुरुवार को कस्टमर केयर सेंटर का उद्घाटन गया नगर निगम की मेयर सोनी कुमारी ने फीता काट कर किया. इस दौरान मेयर ने कहा कि पांच काउंटर शुरू होने से उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्द निबटाने में सुविधा होगी. आइपीसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को जल्द निबटाने के उद्देश्य से कंपनी के गांधी मैदान कार्यालय में पांच काउंटर खोले गये हैं.

काउंटर नंबर एक पर नि:शुल्क बिल निकालने की व्यवस्था है. काउंटर नंबर दो पर लोग नया मीटर लगाने व लोड बढ़ाने संबंधित आवेदन दे सकेंगे. काउंटर नंबर तीन आइपीसीएल से संबंधित कोई भी शिकायत उपभोक्ता कर सकते हैं. काउंटर नंबर चार पर बिजली बोर्ड से संबंधित शिकायतें दर्ज की जायेंगी. ऐसे उपभोक्ता जिनकी समस्याएं आइपीसीएल के शहर में आने से पहले की है, तो उन समस्याओं को काउंटर नंबर चार पर निबटाया जायेगा. काउंटर नंबर पांच पर महिला व बुजुर्गो उपभोक्ताओं की समस्या निबटायी जायेगी. इस मौके पर कंपनी के जीएम सुबोध त्यागी, रविशंकर शुक्ला, प्रफुल्ल कटियार, यश सैनी, जुल्फिकार महमूद, पूर्व मेयर आशा देवी व पार्षद लालजी प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन