युवक का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने उड़ाये 14 हजार

भोजपुर निवासी कुणाल कुमार से शनिवार को एटीएम शातिर ने कार्ड बदलकर 14 हजार रुपये की निकासी कर ली.
वजीरगंज. भोजपुर निवासी कुणाल कुमार से शनिवार को एटीएम शातिर ने कार्ड बदलकर 14 हजार रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित ने बताया कि वह अपने पिता के एटीएम कार्ड से पुराने स्टेट बैंक के नीचे संचालित एटीएम मशीन से पैसा निकालने गये थे. उनके पीछे दो-तीन लोग थे और उन्हें पता नहीं चला कि किस समय उनका कार्ड बदल लिया गया और पिन नंबर भी देख लिया गया. कुणाल कुमार ने कहा कि उन्होंने छह हजार रुपये निकालने के लिए कार्ड डाला था, लेकिन सर्वर इश्यू के कारण पैसा नहीं निकला, तो वापस आ गये. इसके बाद शातिर ने एक बार में 10 हजार और दूसरी बार में चार हजार रुपये निकाल लिये. पैसा निकलने का मैसेज देखने पर उन्होंने चेक किया तो पाया कि यह किसी और का एटीएम कार्ड था. इस घटना की लिखित सूचना पीड़ित ने थाने में दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




